सदर: JE अभ्यर्थियों ने डिप्टी CM के आवास का किया घेराव, प्रदर्शन जारी
Sadar, Lucknow | Aug 18, 2026 लखनऊ में UPSSSC JE भर्ती के 4,612 अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया। राजभवन कॉलोनी में बड़ी संख्या में जुटे अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और दस्तावेज सत्यापन का परिणाम जल्द जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने भर्ती में ‘डिपार्टमेंट स्किप’ विकल्प देने की मांग को लेकर भी प्रदर्शन किया।