देवसर: देवसर में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है
भारत सरकार की अभिनव पहल पर ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले आदिवासी समुदायों के विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत सिंगरौली जिले के 290 ग्रामों में 49751 परिवारों को चयनित कर आदिवासी समुदायों के विकास के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं इस अभियान के तहत आदिवासी परिवारो वन अधिकार धारकों के लिए सतत आजीविका तैयार करना।