देवसर: कूंदवार पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
जिले के कूंदवार चौकी पुलिस ने आधी रात को 3 वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है कूंदवार चौकी प्रभारी बालेन्द्र त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में कराया गया औचक कांबिंग गस्त जिसमें कूंडावर पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है ।