देवसर: जियावन में कॉलेज तिराहे के पास सड़क हादसे में एक बच्ची की हुई मौत
जिले के जियावान थाना क्षेत्र में 9 -10 मई की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया जहां एक तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने लगभग 6- 7 वर्षीय मासूम बच्ची को रौंद दिया जहां घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मार्शल वाहन इतनी तेज रफ्तार में थी की बच्ची को देखकर अनियंत्रित हो गई और बच्ची को रौदते हुए निकल गई