चंदवारा: चंदवारा बाजार में संदिग्ध नकली घी की धड़ल्ले से बिक्री, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
चंदवारा बाजार में संदिग्ध नकली घी की बिक्री धड़ल्ले से शनिवार को 10 बजे से जारी है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व तिलैया शहर के ताराटांड़ स्थित एक मकान में पुलिस की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली घी और घी बनाने में इस्तेमाल होने वाला डालडा बरामद किया गया था।