हसनपुर: हसनपुर में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।