कतरीसराय: कतरीसराय पीएचसी में चिकित्सकों की कमी से नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
कतरीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे चिकित्सकीय जटिलता बताया है।