रायडीह: रायडीह में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पंजाब से कुछ दिन पहले ही लौटा था घर
Raidih, Gumla | Sep 4, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी पुरानी रायडीह स्थित घर में गुरुवार देर शाम 22 वर्षीय महेंद्र सिंह ने घर के अंदर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय महेंद्र घर में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। देर शाम परिजन जब घर लौटे, तो उन्होंने महेंद्र को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा।