बहराइच: चाँदपुरा चौराहा के पास पीड़ित ने अधिशासी अधिकारी की गाड़ी के आगे आकर पालिका कर्मी पर लगाए आरोप, ईओ ने जांच का दिया भरोसा
बहराइच कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित चांदपुरा चौराहा के पास गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई वॉटर पाइपलाइन से उत्पन्न हुए पानी के संकट के विरोध में बुधवार को सभासदों के प्रदर्शन के बीच पहुंची ईओ की गाड़ी की आगे पीड़ित ने पालिका कर्मी पर गंभीर आरोप लगाए जिस पर अधिशासी अधिकारी ने भरोसा दिया है कि मामले की जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।