मंडी: मंडी में काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दे रहे डॉक्टर, बुधवार को जोनल अस्पताल मंडी में चिकित्सकों की बैठक हुई संपन्न
Mandi, Mandi | Jan 25, 2024 प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ जिला मंडी इकाई की बैठक जिला प्रधान डॉक्टर अमित ठाकुर की अध्यक्षता में जोनल अस्पताल मंडी में संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा लंबित मांगों को पूरा न किए जाने के सूरत में रोष प्रकट किया गया और सरकार से मांग की गई कि इस वर्ग की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी देने को मजबूर होकर रह गए हैं।