बेगूसराय: ज़िलास्तरीय पदाधिकारी ने ज़िला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का औचक निरीक्षण बुधवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के आदेशानुसार मंझौल अनुमंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा स्थल पर जाकर योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया.