उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखण्ड परिसर में बनाए गए पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर व मतगणना सह बज्रगृह का शुक्रवार को 3:30 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने सामग्री वितरण, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था का जायजा लिया।