टीकमगढ़: नदिया गांव में महिला के साथ मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
नादिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। नादिया गांव निवासी सुधा लोधी नाम की महिला अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी, तभी कृपाराम नाम का व्यक्ति महिला के बेटे के साथ गाली-गाज करने लगा, विरोध करने पर कृपाराम ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।