टीकमगढ़: सैतपुर गांव में बाइक की टक्कर से महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सैतपुर गांव में एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। सैतपुर गांव निवासी मनीष नाम की महिला अन्य एक परिजन महिला के साथ गांव में शौच करने के लिए जा रही थी, रास्ते में गांव में एक बाइक चालक ने उसे बाइक से पीछे से जोड़ टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।