खेकड़ा: क्षेत्राधिकारी खेकड़ा ने कोर्ट पैरोकार एवं डाक पैरोकार के साथ बैठक आयोजित की
बागपत पुलिस ने सोमवार शाम करीब 8 बजे बताया कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा कोर्ट पैरोकार एवं डाक पैरोकार के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव संबंधी मुकदमों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रभावी पैरवी, समयबद्ध निस्तारण तथा संबंधित अभिलेखों एवं सम्मन/वारंट की तामील सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।