चेनारी: चेनारी में सीओ और थानाध्यक्ष का संयुक्त जनता दरबार सुपरहिट, 9 में से 5 भूमि विवादों का मौके पर हुआ निपटारा
चेनारी में सीओ और थानाध्यक्ष का संयुक्त जनता दरबार सुपरहिट, 9 में से 5 भूमि विवादों का मौके पर निपटारा - दोनों अधिकारियों की सूझबूझ की हो रही सराहना भूमि विवाद के मामलों को लेकर चेनारी अंचल कार्यालय में शनिवार को लगा संयुक्त जनता दरबार काफी सफल रहा। इस जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार और थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से की।