घाटीगांव: घर के बाहर दबंगों का हंगामा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे दबंगों द्वारा एक युवक के घर के बाहर हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।