जहानाबाद: पीएम पोषण योजना की शिकायतों की एक सप्ताह में जांच होगी, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने शनिवार को निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना अर्थात मिड डे मील से जुड़ी सभी शिकायतों की जांच अधिकतम सात दिनों में पूरी की जाएगी। जांच में भोजन की गुणवत्ता, आपूर्ति और अन्य मुद्दों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। ऊंटा मध्य विद्यालय जहा