जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में पारिवारिक विवाद से नाराज एक युवक 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना झुनाठी थाना क्षेत्र के सुजौला गांव के पास की है।
बताया जाता है कि हिर्दनचक गांव निवासी राकेश कुमार का घर में बंटवारे को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर वह गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। धान की कटाई कर रहे ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।
Jehanabad, Jehanabad | Nov 17, 2026