बक्सर: सीएम सम्राट चौधरी के दौरे से पहले बक्सर में लोगों का गुस्सा भड़का, सड़क-नाला निर्माण रोका
Buxar, Buxar | May 21, 2026 सुमेश्वर स्थान इलाके में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन से पहले स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भगवान वामन मंदिर पथ पर चल रहे सड़क और नाला निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह सड़क वूड स्टाॅक विद्यालय से त्रिमुहान तक बन रहा है।