कुलपहाड़: सुगिरा गांव में एक महीने से लगातार बह रहा हैंडपंप, बारिश के बाद जलभराव की स्थिति
महोबा के कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के सुगिरा गांव में लगातार बारिश के बीच एक हैंडपंप पिछले करीब एक महीने से लगातार चलता हुआ बताया जा रहा है। हैंडपंप से लगातार पानी निकलने के चलते आसपास पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी बहने से रास्ते और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।