कोंच में भीषण जाम, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक फंसे
छावला की पुलिया पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीर हुए परेशान, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम
कोंच। नगर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। आए दिन कस्बे के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगने वाले जाम से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को छावला की पुलिया पर लगे भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। हालात ऐसे बने कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक जाम में फंसे नजर आए।
जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी निकलने में काफी दिक्कत हुई। काफी देर तक वाहन रेंगते रहे और आवागमन बाधित रहा। जाम की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयास�
Konch, Jalaun | Nov 12, 2026