शुजालपुर: ढाबे पर खाना खाने गया, बाहर आया तो बाइक गायब
मंडी बस स्टैंड स्थित एक ढाबे के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। कोठरी निवासी धनपाल राठौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई राहुल राठौर मोटरसाइकिल से भाभी को छोड़ने ग्राम रायपुर पिपलौद गया था। रात करीब 8 बजे राहुल ने शुजालपुर मंडी बस स्टैंड के पास ढाबे पर बाइक खड़ी की और खाना खाने चला गया। खाना खाकर बाहर आया तो म