जमुई: प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जमुई के विभिन्न पंचायतों में पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Jamui, Jamui | Jan 7, 2025 DM अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक जमुई के विभिन्न पंचायतों में ग्रामीणों की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और समस्याओं को भी सुनते हुए आवेदन लिया गया।