जमुई: जनसुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को दोपहर 3 बजे धरना और सीएम का फुका पुतला
Jamui, Jamui | Jan 7, 2025 जनसुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार की दोपहर 3 बजे को शहर के कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष जनसुराज पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव ने की। धरना के पश्चात कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।