जमुई: कचहरी रोड पर नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, सड़क मुक्त रखने का दिया निर्देश
Jamui, Jamui | Jan 7, 2025 शहर को अतिक्रमणकारियों से मुक्त रखने के लिए मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे शहर के कचहरी रोड में नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान कचहरी रोड स्थित शुक्रदास भवन से लेकर कचहरी चौक तक सड़क के दोनों और अतिक्रमण हटाया गया। बता दें कि मंगलवार की दोपहर जैसे ही नगर परिषद कर्मचारी जेसीबी और बुलडोजर लेकर पहुंचे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।