जमुई: क्षतिग्रस्त बरमसिया पुल का जल्द होगा निर्माण, 15 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
Jamui, Jamui | Jan 7, 2025 झाझा से चितोचक से सुंदरी पथ में क्षतिग्रस्त बरमसिया पुल का निर्माण जल्द ही होगा। इससे 15000 आबादी लाभांवित होंगे। क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना के तहत जिला संचालन समिति द्वारा उक्त योजना का चयन कर ग्रामीण कार्य विभाग को भेजा गया है।उक्त जानकारी मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे DM अभिलाषा शर्मा ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।