जमुई: खरडीह गांव में गला रेतकर डीलर की हत्या मामले में हथियार बरामद, एसपी ने कहा- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
Jamui, Jamui | Jan 7, 2025 शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि खरडीह गांव में अपराधियों द्वारा शिवनंदन महतो की गला रेतकर निर्मम हत्या करने मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तेज धार हथियार को बरामद कर लिया है। डीलरशिप और भूमि विवाद से संबंधित अन्य मामले को लेकर भी तफ्तीश की जारी है और बारीकी जांच भी की जा रही है। उक्त जानकारी मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एसपी मदन आंनद ने दी है।