जखनिया: गाजीपुर की मेधावी बेटी प्रियंका यादव शहीद, ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से चली गोली, अंतिम विदाई पैतृक गांव में
गाजीपुर की होनहार बेटी और उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका यादव का महज 27 साल की उम्र में असमय निधन हो गया। कौशांबी के महिला थाने में ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से अचानक गोली चलने से प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।प्रियंका 2025 बैच की महिला सिपाही थीं और महज तीन महीने पहले जून में उनकी पहली पोस्टिंग कौ...