बारां: अस्पताल रोड कृष्णा कॉलोनी में सूने मकान के ताले तोड़कर चोर ले गए सोने-चांदी के जेवर व दो लाख की नकदी
Baran, Baran | Oct 26, 2025 शहर के अस्पताल रोड कृष्ण कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने ताले तोड़कर तिजोरी में रखे सोने चांदी के जेवर और ₹200000 की नगदी चुरा ली पुलिस की जांच टीमों ने मौका मुआयना किया साथ ही सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है चोरों ने मनीष शर्मा के मकान पर यह वारदात की।