बारां: पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने अंता क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Baran, Baran | Oct 25, 2025 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुलिस पर्यवेक्षक ने अंता-पलायथा चेक पोस्ट का दौरा किया।