गढ़ी: अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम से अभद्रता, स्वास्थ्य निरीक्षक का गिरेबान पकड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप
नगर पालिका परतापुर-गढ़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पालिका टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने गढ़ी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार , उपखंड अधिकारी के मौखिक निर्देश पर नगर पालिका परतापुर-गढ़ी की टीम ने अतिक्रमण हटाया।