कन्नौज: एसपी अमित कुमार ने 4 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, अजय कुमार अवस्थी को सौंपी छिबरामऊ थाने की जिम्मेदारी
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। छिबरामऊ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी अजय कुमार अवस्थी, सियाराम गौतम को साइबर थाना प्रभारी, संतोष सिंह और ब्रजमोहन पाल को क्रमशः सौरिख थाना और कन्नौज कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।