कन्नौज: कार की टक्कर के बाद छात्रा की मौत के मामले में एसपी ने छिबरामऊ थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी छिबरामऊ समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। छिबरामऊ के पालपुर निवासी लड़की की मौत मामले में तीनों ने परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही नहीं की थी। कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्यवाही एसपी ने की है। कार से टक्कर लगने के बाद लड़की ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके बाद यह बड़ी कार्यवाही एसपी ने की।