कन्नौज: महादेवी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेला और गंगा स्नान पर 600 पुलिस कर्मियों व ड्रोन कैमरों ने की निगरानी
कन्नौज के महादेवी घाट पर पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा के कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। कार्तिक पूर्णिमा पर 1 से 1.5 लाख की संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने सुरक्षा पर बयान दिया जिसमे उन्होंने कहा की श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिया 600 पुलिसकर्मी, ड्रोन, पीएसी और डायल 112 को लगाया गया गया था।