कन्नौज: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़, डीएम और एडीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार ने शुक्रवार को महादेवी घाट पर निरीक्षण किया। अधिकारियों का यह निरीक्षण कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा के लिहाज से था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने इंतजाम किए हैं जिनको जांचने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारी महादेवी घाट पहुंचे थे।