Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

बागपत में गोली लगने से युवक की मौत, गन्ने के खेत में मिला शव बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में गन्ने के खेत से करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के गोली लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच में जुटी है। 📍 स्थान: बिजवाड़ा गांव, थाना बिनौली, बागपत #BaghpatNews #Baghpat #Bijnoli #Bijwara #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews

Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026

MORE NEWS

बागपत में  गन्ने के खेत में मिला शव

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में गन्ने के खेत से करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के गोली लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच में जुटी है।

📍 स्थान: बिजवाड़ा गांव, थाना बिनौली, बागपत

#BaghpatNews #Baghpat #Bijnoli #Bijwara #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews

बागपत में गन्ने के खेत में मिला शव बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में गन्ने के खेत से करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के गोली लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच में जुटी है। 📍 स्थान: बिजवाड़ा गांव, थाना बिनौली, बागपत #BaghpatNews #Baghpat #Bijnoli #Bijwara #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews

Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026

खेकड़ा क्षेत्र के गौना गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने खेकड़ा थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई और कार्रवाई की मांग की है।

गौना निवासी यूसुफ पुत्र हकीमुद्दीन ने खेकड़ा थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 जून की शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे और एक पड़ोसी के साथ रटौल स्थित खाद की दुकान पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और यूसुफ के साथ गाली-गलौज करने लगा।

यूसुफ के अनुसार, आरोपी ने उसे तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, "तुझे तेरे बाप और भाई के पास भेज देंगे।" यूसुफ ने आरोप लगाया कि यह हिस्ट्रीशीटर उसके पिता और भाई की हत्या के मामले में भी आरोपी है, और वह मुकदमा फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

यूसुफ ने बताया कि आरोपी लगातार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया, तो उसका भी वही हाल होगा जो उसके पिता और भाई का हुआ था।

पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी और रटौल चौकी पर भी शिकायत की थी, यूसुफ का कहना है कि वहां से मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद वह बागपत पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मिला। पुलिस अधीक्षक ने उसे आश्वासन दिया और खेकड़ा कोतवाली भेजकर शिकायत देने को कहा और जांच कर कार्यवाही का भरोसा भी दिया।

अब यूसुफ ने खेकड़ा पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खेकड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

खेकड़ा क्षेत्र के गौना गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने खेकड़ा थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई और कार्रवाई की मांग की है। गौना निवासी यूसुफ पुत्र हकीमुद्दीन ने खेकड़ा थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 जून की शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे और एक पड़ोसी के साथ रटौल स्थित खाद की दुकान पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और यूसुफ के साथ गाली-गलौज करने लगा। यूसुफ के अनुसार, आरोपी ने उसे तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, "तुझे तेरे बाप और भाई के पास भेज देंगे।" यूसुफ ने आरोप लगाया कि यह हिस्ट्रीशीटर उसके पिता और भाई की हत्या के मामले में भी आरोपी है, और वह मुकदमा फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। यूसुफ ने बताया कि आरोपी लगातार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया, तो उसका भी वही हाल होगा जो उसके पिता और भाई का हुआ था। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी और रटौल चौकी पर भी शिकायत की थी, यूसुफ का कहना है कि वहां से मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद वह बागपत पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मिला। पुलिस अधीक्षक ने उसे आश्वासन दिया और खेकड़ा कोतवाली भेजकर शिकायत देने को कहा और जांच कर कार्यवाही का भरोसा भी दिया। अब यूसुफ ने खेकड़ा पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खेकड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026

बागपत में भारतीय किसान यूनियन टिकत काNHAI कार्यालय पर धरना गांगुली कट की मांग पर किसानों ने दी तालाबंदी की चेतावनी #vedioviralreel #trendingreels #baghpatp #BaghpatNews #DM #NHAI

बागपत में भारतीय किसान यूनियन टिकत काNHAI कार्यालय पर धरना गांगुली कट की मांग पर किसानों ने दी तालाबंदी की चेतावनी #vedioviralreel #trendingreels #baghpatp #BaghpatNews #DM #NHAI

Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026

BAGHPAT DESK : बागपत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर पिछले 45 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपनी मांगें पूरी न होने पर सैकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी NHAI कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू किया। किसानों ने आरोप लगाया कि बागपत में कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय नहीं आता, जबकि केवल निजी कर्मचारी ही काम करते हैं।

किसानों ने सवाल उठाया कि 45 दिनों से धरने पर बैठे होने के बावजूद उनकी सुध लेने कोई क्यों नहीं पहुंचा। उन्होंने NHAI पर कई स्थानों पर बड़ी लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। किसानों के अनुसार, साइन बोर्ड न होने से हादसे हो रहे हैं, सड़क किनारे बड़े नालों की सफाई नहीं हो रही है, और विभा�

BAGHPAT DESK : बागपत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर पिछले 45 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगें पूरी न होने पर सैकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी NHAI कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू किया। किसानों ने आरोप लगाया कि बागपत में कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय नहीं आता, जबकि केवल निजी कर्मचारी ही काम करते हैं। किसानों ने सवाल उठाया कि 45 दिनों से धरने पर बैठे होने के बावजूद उनकी सुध लेने कोई क्यों नहीं पहुंचा। उन्होंने NHAI पर कई स्थानों पर बड़ी लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। किसानों के अनुसार, साइन बोर्ड न होने से हादसे हो रहे हैं, सड़क किनारे बड़े नालों की सफाई नहीं हो रही है, और विभा�

Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026