BAGHPAT DESK : बागपत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर पिछले 45 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
अपनी मांगें पूरी न होने पर सैकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी NHAI कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू किया। किसानों ने आरोप लगाया कि बागपत में कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय नहीं आता, जबकि केवल निजी कर्मचारी ही काम करते हैं।
किसानों ने सवाल उठाया कि 45 दिनों से धरने पर बैठे होने के बावजूद उनकी सुध लेने कोई क्यों नहीं पहुंचा। उन्होंने NHAI पर कई स्थानों पर बड़ी लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। किसानों के अनुसार, साइन बोर्ड न होने से हादसे हो रहे हैं, सड़क किनारे बड़े नालों की सफाई नहीं हो रही है, और विभा�
Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026