लखीमपुर: आंधी और बारिश में मोहल्ला मिश्राना स्थित कुंअर खुशअतराय स्कूल के पास कार पर गिरा भारी भरकम पेड़ कार हुई छतीग्रस्त
लखीमपुर खीरी में बुधवार की रात आई आंधी बारिश के दौरान शहर के मोहल्ला मिश्राना स्थित कुंअर खुशअतराय स्कूल के पास एक भारी भरकम नीम का पेड़ सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर गया है। पेड़ गिरने से कार छतीग्रस्त हो गई है। बीच सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ है। लखीमपुर शहर के अधिकांश इलाकों में रात भर बिजली गुल रही है।