लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई शुरू
लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी और हीट वेव से आम जनजीवन अस्त व्यस्त था। तापमान 48% तक दर्ज किया जा चुका है। जहां बुधवार की देर शाम मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। इस बारिश से किसानों की खेती को लाभ पहुंचेगा।