पटना ग्रामीण: राजा हत्याकांड: गिरफ्तार आरोपी को भागने के दौरान पुलिस ने पैर में मारी गोली, पटना SSP अवकाश कुमार ने दी जानकारी
पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा में मंगलवार को अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी थी जिनमें से एक यानी कि राजा की मौत हो गई थी। वहीं इस हत्याकांड के आरोपी इश्यू को पुलिस ने बिहटा से गिरफ्तार किया था और उसे पाटलिपुत्र थाने लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने शौचालय का बहाना बनाकर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे पैर में गोली मार दी।