पटना ग्रामीण: अटल पथ पर बेकाबू स्कार्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचला, महिला सिपाही की मौत
अटल पथ पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान भाजपा का झंडा लगा एक स्कॉर्पियो जो करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी उसने मौके पर तीन पुलिस कर्मियों को रौंद दिया। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी की तीनों पुलिसकर्मी हवा में उड़ गए और तीनों दूर जा गिरे।