पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मलाही पकड़ी और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के कार्यों का निरीक्षण किया, 15 अगस्त तक संचालन का लक्ष्य
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की संध्या करीब 4 बजे पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मलाही पकड़ी और भूतनाथ मेट्रो स्टेशनों का स्थल निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को साइट मैप के माध्यम से पटना मेट्रो की जानकारी दी गई।