डिंडौरी: उत्पादन वन मंडल डिंडौरी में नव पदस्थ एवं पदोन्नति अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित
डिंडौरी के उत्पादन वन मंडल में नव पदस्थ एवं पदोन्नत अधिकारियों कर्मचारियों का स्वागत सम्मान समारोह सोमवार दोपहर 2:00 से आयोजित किया गया। दरअसल स्वागत सम्मान समारोह के दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने सभा को सम्बोधित करते हुए अपने-अपने अनुभवो को साझा किया और समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश दिया ।