सेन्हा: बक्सीडीपा मेला मैदान में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं सेन्हा थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
बक्सीडीपा मेला मैदान का रविवार की शाम लगभग 3:00 बजे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं सेन्हा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला परिसर का किया निरीक्षण। निरीक्षण में मुख्य रूप से केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति संरक्षक डा अजय शाहदेव,अध्यक्ष इन्द्रजीत लकडा, महामन्त्री मिथुन तमेडा मुख्य रुप से मौजूद थे।