बिछड़े हुए तीन परिवारों को मिला दिया गया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
*1. थाना रामचन्द्र मिशन*
जनपद शाहजहाँपुर के थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 06 वर्ष पूर्व हुआ था तथा जिनके दो बच्चे हैं, के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। आवेदिका विगत 02 माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उसके पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसे खर्चा नहीं देते हैं। आवेदिका ने अपने पति के साथ रहने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पति उसकी बातों को मानेंगे तो वह उनके साथ रहने को तैयार है। द्वितीय पक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह भविष्य में अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करेगा तथा उसे खर्चा भी देगा। साथ ही उसने अपनी पत्नी से अपनी माता के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग न करने एवं घर में उचित व्यवहार करने की अपेक्षा व्यक्त की। दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा कराया गया।
*2. थाना सेहरामऊ दक्षिणी*
जनपद शाहजहाँपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 06 माह पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। आवेदिका विगत 01 माह से अपने मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उसके पति अपनी माता के कहने पर उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसे खर्चा नहीं देते हैं। आवेदिका ने अपने पति द्वारा उचित व्यवहार किए जाने पर उनके साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। द्वितीय पक्ष द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी अपने माता-पिता के कहने पर चलती है। उसने अपनी पत्नी को साथ रखने की इच्छा व्यक्त करते हुए भविष्य में उसके साथ मारपीट न करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा कराया गया।
*3. थाना सिंधौली*
जनपद शाहजहाँपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 02 वर्ष पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। आवेदिका विगत 04 माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उसके पति एवं जेठ उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसके हाथ से खाना छीन लेते हैं। उसे खाना एवं खर्चा भी नहीं दिया जाता है। आवेदिका ने अपने पति द्वारा उचित व्यवहार किए जाने पर उनके साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। द्वितीय पक्ष द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी बिना बताए मायके चली गई थी तथा उससे फोन पर बात भी नहीं करती थी। द्वितीय पक्ष ने भविष्य में अपनी पत्नी के साथ मारपीट न करने, खर्चे हेतु धनराशि देने एवं उचित व्यवहार करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा कराया गया।
*परिवार परामर्श केंद्र में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण*
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी नेहा चौहान, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी शीतल चौहान सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।