#नगरिया मोड़ चौकी के पास हाईवे पर पलटी कार, चार लोग घायल
तिलहर। थाना तिलहर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरिया मोड़ चौकी के पास शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7:15 बजे मोहम्मद दिलवार पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी जोया, अमरोहा, दो महिलाओं और एक बच्चे के साथ स्विफ्ट कार से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। नगरिया मोड़ चौकी के पास कार सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई, जिसके बाद कार हाईवे पर पलट गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा। घायलों को हल्की चोटें आने की जानकारी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
#शाहजहांपुर #तिलहर #सड़कहादसा #BreakingNews #ShahjahanpurNews
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 28, 2026