हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र स्थित तीन पानी शनि मंदिर के पास गुरुवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, एक युवक पर धारदार हथियार और चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच कई वर्ष पुराना विवाद था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है।
#Haldwani #Nainital #BreakingNews #HaldwaniNews #CrimeNews #PoliceAction #Uttarakhand #UttarakhandNews #HindiNews #LatestNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #Reels #IndiaNews #ViralNews