बलिया जिले में गंगा और घाघरा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने NDRF टीम के साथ बाढ़ प्रभावित भोजपुरवा क्षेत्र का दौरा किया और मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
डीएम ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति, जलस्तर और प्रभावित इलाकों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने NDRF टीम और संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू की व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारियां भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
#Ballia #Flood #BalliaDM #Balliakhabar