#बलिया #बेल्थरारोड #चरौंवा की शहीदी धरती पर गूंजा देशभक्ति का जयघोष, अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बेल्थरारोड के शहीदी गांव चरौंवा में #बलिदान_दिवस समारोह श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव की देखरेख में शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, तहसीलदार अजीत सिंह, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, सपा नेता राजन कनौजिया, हरेराम यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सभी ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर मातृभूमि की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। चरौंवा की पावन मिट्टी पर शहीदों की वीरगाथा और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रभक्ति का जज्बा देखने को मिला।
अमर शहीदों की शहादत देश की अमूल्य धरोहर है: उनका त्याग और साहस सदैव हमारी पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#CharauwaBalidanDiwas #Charauwa #BeltharaRoad #Ballia #ShaheedSmriti #TributeToMartyrs #IndianFreedomStruggle #FreedomFighters #Patriotism #JaiHind #VandeMataram #QuitIndiaMovement #AmarShaheed
Belthara Road, Ballia | Aug 25, 2026